दिल्ली से होती थी तस्करी
आरोपी दिल्ली के मरोली से ड्रग्स की तस्करी करता था। आरोपी अपने ग्राहकों से व्हाट्सप्प के माध्यम से संपर्क में रहता था और अमीर परिवार के लोगों को इसकी सप्लाई करता था। जांच के दौरान पता चला कि कोलिन्स ड्रग्स लाता था और उत्तर भारत में अपने स्थानीय संपर्कों के जरिए बेचता था। कोलिन्स का साथी अखिलेश और ईशप्रीत सिंह इसे आगे सप्लाई करने का काम करता था। यह आरोपी अमीर परिवारों को निशाना बनाते और 20 हजार रुपये प्रति ग्राम तक कोकीन बेचते थे।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक अन्य मामले में तीन आरोपियों रवि कुमार, शाम सिंह गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से आरोपी रवि कुमार के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। वह शाम सिंह के साथ मिलकर तय जगह से हेरोइन की सप्लाई करता था। इनका साथी गुरप्रीत सिंह हवाला का काम देखता था। वह मीट की रेहड़ी लगाता है, टोकन सिस्टम से हवाला के पैसे इकट्ठा करता था। इन आरोपियों से हेरोइन के अलावा 8.10 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। यह हवाला का सारा कारोबार आरोपी दुबई के रास्ते कर रहे थे।