संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। निकटवर्ती गांव कुक्कड़ांवाला के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने गारमेंट्स की दुकान में घुसकर पिस्तौल की नोक पर साढ़े पांच हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद दुकान के मालिक अमित खुराना और उसके पारिवारिक सदस्यों में दहशत है। कुक्कड़ांवाला गांव निवासी अमित खुराना ने थाना राजासांसी की पुलिस को बताया कि उनकी इलाके में गारमेंट्स की दुकान है। रोजाना की तरह वह दुकान पर बैठा था। इस बीच बाइक पर सवार दो नकाबपोश उनकी दुकान में घुसे और पिस्तौल निकाल कर उनके गल्ले में रखे साढ़े पांच हजार रुपये लूट लिए। जब उस ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकियां दी और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।