फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली-भाजपा ने पांच साल के बाद एक जुट होकर किए कैप्टन सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन ने मनाया विश्वासघात दिवस
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विरोध में सड़क पर उतरे अकाली-भाजपाई
कैप्टन ने हाथ में पवित्र गुटका साहिब लेकर जनता से किए झूठे वायदे: मलिक
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के दो वर्ष पूरे हो जाने पर विश्वासघात दिवस मनाया। दोनों पार्टियों के नेता एकजुट होकर कैप्टन सरकार के विरुद्ध सड़क पर उतरे। अगुवाई सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने की।
मलिक ने कहा की कैप्टन सरकार से हर वर्ग दुखी है। कैप्टन ने हाथ में पवित्र गुटका साहिब लेकर नौजवानों, किसानों और आम जनता से झूठे वादे किए। किसान व युवकों भावनाओं से खिलवाड़ कर सत्ता हासिल की है। सूबे को नशामुक्त करना, घर-घर नौकरी, स्मार्ट फोन, किसानों का कर्जा माफ और प्रापर्टी टैक्स खत्म करने समेत कोई भी वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

कैप्टन ने कसम खाई थी कि एक महीने में पंजाब से नशा खत्म कर देंगे, नशा खत्म करना तो दूर उल्टा नशे से नौजवानों की मौतों की संख्या बढ़ गई है। बेघर लोगों को पांच-पांच मरले के फ्री प्लाट दिए जाने का वादा झूठ का पुलिंदा निकला। किसानों का 90000 करोड़ का कर्जा माफ किए जाने का वादा झूठा निकला।। मेडिकल सुविधाओं के वादे झूठ साबित हो चुके हैं। नौजवानों को नौकरियां, 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा झूठा निकला।
विज्ञापन

इमरान खान के चहेते है राहुल व सिद्धू
मलिक ने कहा हमारे जवान हेमराज का सिर जब पाकिस्तानी सेना काट कर ले गई थी, तब कांग्रेस का राज था, 26/11 के मुंबई हमले के वक्त भी देश में कांग्रेस का राज था, सौरभ कालिया के शव के जब 22 टुकड़े किए गए थे, तब भी कांग्रेस का राज था, पाकिस्तान सेसरबजीत सिंह को रिहा न करवा पाना और उसके शव को भारत भेजे जाने के वक्त भी कांग्रेस का राज था, तब कांग्रेसियों को क्या सांप सूंघ गया था। तब कोई नहीं बोला और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान को उसकी ही धरती पर धुल चटा कर मुंहतोड़ जवाब दिया गया तो कांग्रेसी सेना व मोदी से हिसाब मांग रहे हैं। राहुल गांधी और सिद्धू दोनों इमरान खान व पाकिस्तानी मीडिया के चहेते हैं। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री अनिल जोशी,राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व मंत्री बलदेव राज चावला, जिला शहरी अकाली जत्था प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का अकाली नेता तलबीर सिंह गिल, प्रदेश भाजपा सचिव राकेशगिल, सुरेश महाजन, राजेश हनी हरजाप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें