अमृतसर में मंत्री रंधावा ने दिलाई शपथ
अमृतसर। सहकारिता व जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को रंजीत एवेन्यू में में जिले के 860 सरपंचों, 5628 पंचों, पंचायत समिति के 199 सदस्यों सहित जिला परिषद के 25 सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान रंधावा ने अमृतसर देहाती पुलिस के एसएसपी परमपाल सिंह को निर्देश दिए की इलाके के हर थाना मुखिया के पास गांव के पंच-सरपंच का मोबाइल नंबर दर्ज हो। सरपंच के बुलावे पर पुलिस तुरंत एक्शन लेगी तो छीना झपटी ,नशा व अन्य सामाजिक बुराइयों पर नकेल कसी जा सकती है। सांसद गुरजीत औजला, डीसी कमलदीप सिंह संघा, विधायक सुनील दत्ती ,जिला कांग्रेस प्रधान जतिंदर सोनिया ,भगवत सिंह सचर ने भी विचार व्यक्त किए।