फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन जिला में 66 सेवा केंद्र बंद होने से लोगों में सरकार के खिलाफ रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 66 सेवा केंद्र बंद, लोगों में रोष
विज्ञापन

549 पंचायतों को सुविधा देने के लिए 20 सेवा केंद्र करेंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। जिले में चल रहे 96 सेवा केंद्रों में सरकार की ओर से 66 सेवा केंद्रों को बंद करने के आदेश को आम लोगों ने सरकार का गलत फैसला बताते हुए इसे फिर से शुरू करने की मांग की है।
पंजाब में पहले राज कर चुकी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा की सरकार की तरफ से गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए शुरू किए गए सेवा कें द्रों को पंजाब की कांग्रेस सरकार ने बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके चलते तरनतारन में चल रहे 96 सेवा केंद्रों में से 66 को बंद कर दिया गया है। 20 सेवा केंद्रों को फिलहाल खुला रखा गया है। सरकार के इस आदेश से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। लोगों ने सरकार के फैसले की निंदा करते हुए बंद किए गए सेवा केंद्रों को फिर से खोलने की मांग की है। गांव पंडोरी वासी सतनाम सिंह, उजागर सिंह, केवल सिंह, चरन सिंह ने कहा कि सेवा केंद्रों के बंद होने से ग्रामीण लोगों में रोष है। वह चाहते हैं कि सरकार अपने इस लोक विरोधी फैसले को वापस लेते हुए सेवा केंद्रों को आम जनता के लिए फिर से खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के एडिशनल डीसी संदीप ऋषि ने बताया कि जिले की 549 पंचायतें हैं। उनको सुविधा देने के लिए 20 सेवा केंद्र खुले रखे गए हैं। सरकार के आदेश के अनुसार 66 सेवाकेंद्रों को बंद कर दिया गया है। इन सेवा केंद्रों को बंद करने के सरकार का तर्क है कि इन सेवा केंद्रों में कार्यक्रम होने के कारण सरकार को रेवेन्यू की कमी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें