फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों ने भूख हड़ताल की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्रियों के घर के आगे आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल शुरू
विज्ञापन

मांगें स्वीकार न करने पर 19 मई तक भूख हड़ताल जारी रखने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रादेशिक कमेटी के निर्णय अनुसार पंजाब के सभी कांग्रेसी मंत्रियों की कोठियों के समक्ष आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसी शृंखला में सोमवार को कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी के घर को जाने वाली गली के बाहर जिलाध्यक्ष कुलमीत कौर करवालिया के नेतृत्व में भूख हड़ताल शुरू की गई। यदि आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों की मांगों को स्वीकार न किया गया तो यह भूख हड़ताल 19 मई तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

भूख हड़ताल कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी की कोठी समक्ष होनी थी लेकिन प्रशासन के सख्त सुरक्षा प्रबंधों के कारण उन्हें दीनानगर से बहरामपुर जाती लिंक रोड पर अरुणा चौधरी की कोठी को जाती गली के सामने रखनी पड़ी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की ओर से करीब चार माह से राज्य अध्यक्ष हरगोबिंद कौर के नेतृत्व में सरकार के विरुद्ध संघर्ष चलाया गया है लेकिन सरकार चुप्पी साधे बैठी है। आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशनों में रखा गया। वक्ताओं ने मांग की कि पंजाब सरकार राज्य की 54 हजार वर्करों व हेल्परों को हरियाणा पैट्रन पर मान भत्ता दे, प्री नर्सरी कक्षाओं में दाखिल किए सेंटरों के तीन लाख बच्चों को वापस वर्करों के सपुर्द किया जाए। जिलाध्यक्ष कुलमीत कौर करवालिया ने कहा कि यदि 19 मई तक भी उनकी मांगों को स्वीकार न किया गया तो कैबिनेट मंत्री की कोठी के समक्ष दिन रात की भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जसवीर कौर दसूहा प्रादेशिक उपाध्यक्ष अपने रक्त से लिखा मांग पत्र सरकारी प्रतिनिधि को देंगी। इस भूख हड़ताल के दौरान पहुंचे नायब तहसीलदार दीनानगर महिंद्र पाल को जसवीर कौर की ओर से मांगपत्र दिया गया। मांग पत्र देने उपरांत यह भूख हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें