फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल पंजाब आंगनबाड़ी यूनियन ने किया बैठक का अयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल पंजाब आंगनबाड़ी यूनियन की बैठक
विज्ञापन

पठानकोट। आल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संगीता शर्मा ने की। प्रधान संगीता शर्मा ने बताया कि यूनियन की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ दिए गए 3 बड़े प्रोग्रामों को सफल करने के लिए चर्चा की गई और सभी सदस्यों की ड्यूटियां भी लगाई गईं। कार्यक्रम की सबसे पहले 1 मई को मजदूर दिवस वाले दिन ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन कर शुरुआत की जाएगी। इसके बाद 6 मई को कांग्रेस विधायकों के घरों के आगे भूख हड़ताल और घरों का घेराव किया जाएगा। अगर फिर भी सरकार ने बात को अनसुना किया तो इसके बाद 14 मई से 19 मई तक कांग्रेसी मंत्रियों के घरों के आगे भूख हड़ताल व घरों का घेराव किया जाएगा। प्रधान संगीता शर्मा और यूनियन सदस्यों ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरह पंजाब सरकार को भी आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मान भत्ता दिया जाए। इस दौरान गुरमीत कौर, सुमन, परमजीत, नरेश्, कृष्णा, राजकुमारी, सुखजिंद्र कौर, रंजू, दर्शना, पुष्पा, नील कमल, आशा, निर्मल व अन्य मौजूद थीं।

फोटो 04, बैठक के दौरान आंगनाबड़ी यूनियन के सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें