फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई विजय कुमार व उनकी पत्नी ने तीन स्कूलों को गोद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई दंपति ने तीन स्कूलों को लिया गोद
विज्ञापन

काहना, फरीदपुर और ठट्टी स्कूल को अमेरिका से भेजते हैं मदद राशि
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
एनआरआई विजय कुमार और उनकी पत्नी शुभनम ने ब्लॉक दोरांगला में पड़ते काहना, फरीदपुर और ठट्ठी स्कूल को गोद लिया। फरीदपुर के एलीमेंट्री स्कूल में इस बारे में एक कार्यक्रम गुरमुख राज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें डीईओ प्राइमरी सलविंदर सिंह समरा बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए।
विज्ञापन

गुरमुख सिंह ने बताया कि एनआरआई विजय कुमार फरीदपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने इस स्कूल से शिक्षा ग्रहण की थी और बाद में यह पुलिस में भर्ती हो गए। इसके बाद में वह अमेरिका चले गए। कुछ समय पहले विजय कुमार यहां आए तो इन्होंने अपने इलाके के कुछ स्कूलों को गोद लेने का निर्णय लिया। उनकी ओर से भेजी गई राशि से तीनों स्कूलों के 96 बच्चों को बैग, वर्दियां, किताबें और स्कूलों में पानी की टंकियां और आरओ सिस्टम लगवाए गए। डीईओ सलविंदर सिंह समरा ने कहा कि विजय कुमार का यह सराहनीय प्रयास है। इस दौरान गोद लिए गए तीनों स्कूलों के अध्यापक, गांव के सरपंच वरिंदर सिंह, दौलत राम, नीरज कुमार, कमलेश कुमारी, केवल कृष्ण, संदेश रानी, जोगिंदर पाल, मास्टर सुभाष व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें