फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला ट्रैफिक पुलिस ने एवलन गल्र्स स्कूल में चौथे दिन करवाई पेंटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता में सुखमन को पहला स्थान
विज्ञापन

छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की पालन करने की दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
एवलन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला ट्रैफिक पुलिस की ओर से मनाए जा रहे 29वें अंतरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन विद्यार्थियों में पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसका नेतृत्व ट्रैफिक एजूकेशन सेल के इंचार्ज एएसआई देवराज ने किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में एवलन गर्ल्स स्कूल, शहीद मक्खन सिंह स्कूल व आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 150 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में सुखमन ने पहला, भावना ने दूसरा और सोफिया ने तीसरे स्थान हासिल किया। उन्हें ट्रैफिक मार्शल विजय पासी ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा 7 अन्य छात्राओं को जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष आरके खन्ना व लायंस क्लब पठानकोट के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र महाजन ने सांत्वना पुरस्कार भेंट किया। एएसआई देवराज ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन वीरवार को पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विजेता रहने वाली छात्राओं को स्मृति चिह्न पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह और नरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो 04, प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्हं देकर किया सम्मानित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें