फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएमके स्कूल में आयोजित एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन

पठानकोट। जेएमके इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को प्रिंसिपल विनिता महाजन की अगुवाई में एडवेंचर कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप को क्लाइंब अप दिल्ली की ओर से आयोजित किया गया। इसमें कक्षा प्रथम से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कैंप को लेकर विद्यार्थियों में सुबह से ही उत्साह था।
विज्ञापन

कैंप में बच्चों के लिए 20 से ज्यादा गेम्स रखी गईं। क्लाइंब अप की ओर से आयोजित इस कैंप के मुख्य आकर्षण वॉल क्लाइंबिग, वर्मा ब्रिज, कमांडो नेट, स्वींगिग लैडर, टग आफ वार, ह्यूमन टैंक, डबल रोप ब्रिज, हॉप स्कॉच, स्वाइडर वेब, बाउंसी, मर्सी बैलेंस, टेंट पिचिंग, जिप लाइन, एंगरी बॉल, टार्जन स्विंग, फन गेम्स, टायर टावर, हाप बॉल, बैलेंस बीम, कमांडो टनल, डांसिंग बैंबू, रोप मेज, रैपलिंग, आर्चरी और मोगली वॉक थे। प्रिंसिपल विनिता महाजन ने कहा कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक रूप से चुस्त व स्वस्थ होने के साथ-साथ शारीरिक तौर पर भी स्वस्थ और सक्षम बनाना है। इस दौरान स्कूल के बच्चे व स्टाफ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो -5, एडवेंचर कैंप के दौरान उपस्थित जन व बच्चें
फोटो-5ए, ग्रुप इंचार्ज के साथ गेम्स खेलते हुए बच्चें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें