वित्त मंत्री के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। शहर के पास स्थित गांव किला दर्शन सिंह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वित्त मंत्री का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन की अगुवाई गुरशरणदीप कौर काहलों ने की। काहलों और सर्कल प्रधान जसपाल कौर ने बताया कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। सूबे के आंगनबाड़ी वर्करों को भी दिल्ली की तर्ज पर मान भत्ता दिया जाए। उन्होंने बताया कि बीते दो माह से आंगनबाड़ी वर्करों को वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक मंदहाली का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ऐसी हरकतें करना बंद करे और अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे। इस दौरान बलजिंदर कौर, सुनीता, कांता, नरिंदर कौर, किरण, मनजीत कौर और जगदीश कौर मौजूद थीं।
फोटो- 24जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के गांव दर्शन सिंह में आंगनबाढ़ी वर्कर प्रदर्शन करती हुई।