फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी-तूफान से घरों के टूटे शीशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में तेज आंधी-तूफान से घरों के शीशे टूटे
विज्ञापन

पठानकोट। शहर में शनिवार सुबह तड़के तेज आंधी-तूफान और बूंदाबांदी से मौसम ने करवट ली। एक ओर जहां हल्की बारिश से मौसम में ठंडक आई, वहीं कई जगहों पर लोगों के लिए आंधी तूफान परेशानी का सबब बन गई। तूफान से शास्त्री नगर और मॉडल टाउन में कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। इससे लोगों का नुकसान हुआ, गनीमत रही जानी नुकसान से बचाव रहा। इसके अलावा कोई बड़ा हादसा भी कहीं नहीं हुआ। शनिवार सुबह तड़के से ही मौसम के मिजाज बदल चुके थे। सुबह हल्की बारिश और आंधी तूफान से दिन चढने तक ठंडक पहले से ही बढ़ चुकी थी। इसके बाद सारा दिन हल्की बूंदा बांदी अपना असर दिखाती रही।

फोटो -4- पठानकोट में तेज आंधी तूफान के कारण लोगों के घरों की टूटे खिड़कियों के कांच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें