चीफ खालसा दीवान ने चड्ढा को निकाला, इस्तीफा मंजूर किया
चड्ढा की अश्लील वीडियो वायरल के बाद सीकेडी ने बर्खास्त किया था
बेटे ने अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कर ली थी आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट (सीकेडी) ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई पंजाब के बड़े होटल व शराब व्यवसायी चरणजीत सिंह चड्ढा को निकाल दिया है। चड्ढा की सदस्यता रद कर दी गई है वहीं उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गयाव् है। चरणजीत सिंह चड्ढा प्रकरण में चर्चाओं में आई सीकेडी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीकेडी के सदस्यों ने शपथ लेते हुए प्रण लिया कि वो समाज को आइना दिखाते हैं, समाज की कुरीतियों से लड़ना भी हमारा फर्ज है। सीधे-सीधे चड्ढा अब अश्लील वीडियो मामले के बाद सीकेडी से भी अलग कर दिए गए हैं।
चरणजीत सिंह चड्ढा की वायरल वीडियो में वो अपने ही स्कूल की एक प्रिंसिपल के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं, महिला और उनके बीच कुछ आपत्तिजनक वीडियो है। यह वीडियो चड्ढा के होटल से उसके ही नौकर से चुराकर अपने दोस्त के माध्यम से चड्ढा को ब्लैक मेल कर रहे थे, यह आरोप चड्ढा ने जालंधर पुलिस को बयान में दर्ज करवाए थे। इस मामले में तीन लोगों को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
वीडियो वायरल होने के बाद चड्ढा के बड़े बेटे इन्द्रप्रीत सिंह चड्ढा ने अमृतसर में सुसाइड कर लिया था। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस में शहर के कई बड़े व्यापारी और सीकेडी से जुड़े 12 लोगों को नामजद किया गया था। मामले की जांच आईजी क्राइम एलके यादव के पास है।
चड्ढा के इन ओहदों पर रहे हैं, अब हैं या नहीं, वही जाने
चरणजीत सिंह चड्ढा चीफ खालसा दीवान चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य रहे हैं। खालसा कालेज गवर्निंग काउंसिल के उप प्रधान, जीएनडीयू के सिंडीकेट सदस्य, पंजाब लॉन टेनिस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी, पंचशील हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के प्रधान, पंजाब एंड हरियाणा फाइनेंस कंपनी एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य, चड्ढा चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन के पदों पर काम करते रहे हैं। अब वो किन-किन ओहदों पर हैं यह तो वो जाने या फिर संस्था।
वीडियो वायरल होते ही चड्ढा हो गए थे निलंबित, कमेटी ने आज लगाई मोहर
चड्ढा का अश्लील वीडियो वायरल होते ही सीकेडी ने उनसे अध्यक्ष का पद छीन लिया था। पहले तो सेकेडी ने उनसे इस्तीफा मांगा लेकिन जब चड्ढा ने नहीं दिया तो कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। चूंकि ट्रस्ट में सभी सदस्यों की मौजदूगी के बाद ही उसे कानूनी तौर पर मान्य माना जा सकता था। ऐसे में आज सीकेडी की कार्यकारिणी बैठक में यह फैसला लिया गया कि चरणजीत सिंह चड्ढा की प्राथमिक सदस्यता भी रद की जाती है और उनका इस्तीफा मंजूर किया जाता है।
-धनराज सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष, सीकेडी।