फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी बार्डर से पाक को ललकारा नाना पाटेकर ने

विज्ञापन
विज्ञापन
नाना पाटेकर ने अटारी बार्डर से पाक को ललकारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
रील व रीयल हीरो में क्या अंतर होता है यह प्रसिद्ध बॉलीवुड स्टार नाना पाटेकर ने शनिवार को अटारी बार्डर पर साबित कर दिखाया। नाना पाटेकर की एक्टिंग का कायल हर कोई था लेकिन जिस तरह उन्होंने अटारी बार्डर से पाकिस्तान को ललकारा वो उनकी काबिलयत को दर्शाती है। नाना पाटेकर ने करीब दस मिनट तक अटारी बार्डर पर वंदेमातरम का जयघोष किया वहीं देश-विदेश से आए हजारों पर्यटकों से भारत माता की जय नारा लगवाया। नाना पाटेकर बिना मीडिया को बताए गुपचुप तरीके से बार्डर पर पहुंचे और बड़ी ही सादगी के साथ बीएसएफ जवानों की रिट्रीट के पहले पर्यटकों से रूबरू होते हुए उन्हें देश भक्ति का पाठ पढ़ाया। लोहड़ी के दिन अटारी सरहद पर रिट्रीट देखने के लिए करीब 20 हजार पर्यटक पहुंचे थे। जिनमें अधिकांश पर्यटकों ने नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेने की होड़ दिखी।
अटारी सरहद पर पहुंचे नाना पाटेकर ने भारत माता की जय और वंदेमातरम का जयघोष किया तो उपस्थित हजारों की संख्या में उन्हें भारत माता की जय कहते हुए जवाब मिला। रिट्रीट सेरेमनी देखने का बाद नाना पाटेकर ने बीएसएफ जवानों के साथ फोटो खिंचवाते हुए यहां तक कहा कि देश के असली हीरो तो जवान हैं, कलाकार तो नाटक करते हैं।
विज्ञापन

इसी बीच नाना पाटेकर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भारी हु जूम को देखते हुए बीएसएफ ने उन्हें अपने हेडक्वार्टर में ले गई। जहां नाना पाटेकर ने बीएसएफ अधिकारियों के साथ चाय पीते हुए जाना कि सरहद की रखवाली के लिए बीएसएफ के जवान 24 घंटे कैसे तत्पर रहते हैं। जब उन्हें पता चला कि योग के जरिए बीएसएफ का हरेक जवान पूरी तनदेही से देश की रक्षा करते हैं तो नाना पाटेकर ने खड़े होकर बीएसएफ को सैल्यूट किया।
विज्ञापन


नाना पाटेकर बनाना चाहते हैं फिल्म सरहद
नाना पाटेकर ने अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा कि वो सरहद नाम की फिल्म बनाना चाहते हैं जिसमें रिट्रीट सेरेमनी को दिखाने की इच्छा है। इसी बीच उन्होंने बीएसएफ के अधिकारियों से कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्म सरहद में रील नहीं रीयल हीरो हो और वो भी रिट्रीट सेरेमनी में परेड करने वाले बीएसएफ के जवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें