संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। थाना कत्थूनंगल पुलिस ने अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर 44 लाख रुपये ठगने के आरोप में दो एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएसपी अमृतसर देहाती ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
गांव पतालपुरी निवासी इंदरपाल ने बताया कि उसका बेटा जीतपाल अमेरिका जाने का इच्छुक था। इस संबंध में उनकी मुलाकात होशियारपुर के मुकेरियां स्थित गांव पलाकी निवासी रंजीत सिंह व गुरदासपुर के बहरामपुरा निवासी पल्लवी से मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने बताया था कि वे जीत पाल को अमेरिका भेजने के 44 लाख रुपये लेंगे। किसी तरह बंदोबस्त करके उन्होंने दोनों ट्रैवल एजेंटों को 44 लाख रुपये दिए। आरोपियों ने जीतपाल को 23 अक्तूबर, 2024 को फ्लाइट से अमेरिका रवाना कर दिया था, लेकिन आज तक जीत पाल का कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।