फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 महीने पहले टूटी पुली की रिपेयर नहीं, लोगों ने जताया निगम के खिलाफ रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

टूटी पुली की रिपेयर नहीं होने पर लोगों ने जताया रोष
जल्द रिपेयर न होने पर नगर निगम के घेराव का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शाहपुर रोड पर स्टेट बैंक आप पटियाला के सामने से लमीनी सहित 20 गांवों को जाते रास्ते में पड़ती पुली की मरम्मत न होने पर लोगों ने शनिवार को मेयर के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह पुली बारिश के दौरान करीब तीन महीने पहले टूटी थी।
ब्राह्मण सभा जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा की अगुवाई में दुकानदारों व मोहल्ला वासियों ने मेयर अनिल वासुदेवा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह रास्ता कई मोहल्लों और शहर के कई हिस्सों को आपस में जोड़ता है। नगर निगम, जिला प्रशासन के कई अधिकारी इसी पुली से गुजरकर दफ्तरों में जाते हैं। इसके बाद भी इस टूटी पुली की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एक बुजुर्ग और बच्चों से भरा आटो इसमें फंस गया था। इससे बच्चों को चोटें आईं थी। दुकानदारों और मोहल्ला निवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि टूटी पुली को जल्द रिपेयर नही किया गया तो वह नगर निगम का घेराव कर मेन गेट पर धरना देकर रोष प्रदर्शन करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी मेयर अनिल वासुदेवा की होगी। इस अवसर पर आदित्य भारद्वाज, हेमन्त, पुनीत, शेखर, मुनीष कुमार, काका, सक्षम, सुनील, अश्वनी, गौरव मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें