फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में मिला पठानकोट का गुमशुदा बच्चा, नहीं मिल रहे पेरेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगढ़ प्रशासन ने पठानकोट पहुंचाया बच्चा गुमशुदा बच्चा
विज्ञापन

राजस्थान में मिला पठानकोट का बच्चा, नहीं मिल रहे पेरेंट्स
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला सुरक्षा अधिकारी ऊषा ने बताया कि पठानकोट यूनिट के पास बच्चा पहुंचा है, जिसे चिल्ड्रन होम गुरदासपुर में रखा है। बच्चा बाल भलाई कमेटी हनुमानगढ़, राजस्थान ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट पठानकोट को भेजा है। बच्चे की आयु करीब 12 वर्ष है। बच्चा अपना नाम सूरज व पिता नाम बंसी लाल बताया है। बच्चे का कहना है कि वह पठानकोट का रहने वाला है। जिला बाल सुरक्षा यूनिट पठानकोट ने बच्चे की मदद के लिए मिनी सचिवालय स्थित कार्यालय या फिर चिल्ड्रन होम (ब्वॉयज) गुरदासपुर से संपर्क करने की अपील की है। इसके अलावा दोनों स्थानों के मोबाइल नंबर 98146-61777, 89680-33441 या 01874-240058, 240057 जारी किए हैं।

फोटो 02, पठानकोट का रहने वाला बच्चा सूरज ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें