फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर जीवन में अंहकार करोगे तो भगवद्कृपा से वंचित रह जाओगे : स्वामी जी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अहंकार करोगे तो भगवत कृपा से वंचित रहोगे’
विज्ञापन

पठानकोट। श्रीमद्भागवत महाज्ञान में श्री गुरुकृष्ण उदासीन आश्रम भदरोहा में व्यास पीठ से स्वामी कृष्ण विश्व चैतन्य महाराज ने कृष्ण पीठाधीश्वर गुरुशरणानंद महाराज की उपस्थिति में जरासंघ से युद्ध और द्वारका पुरी का निर्माण, कालयवन का भस्म होना, द्वारिका गमन, बलराम विवाह और कृष्ण के साथ रुक्मिणी विवाह की कथा का स्मरण करवाया गया। उन्होंने कहा कि अगर जीवन में अहंकार करोगे तो भगवत कृपा से वंचित रह जाओगे। उन्होंने कहा कि सुंदरता वस्तु से नहीं भाव से होती है। भगवान से आंतरिक भाव से जुड़ना ही मानव के लिए कल्याणकारी है। मौके पर उपस्थित संगत ने कथा का खूब आनंद लिया।

फोटो 11, श्री कृष्ण जी की कथा का स्मरण करते हुए स्वामी जी
फोटो 11ए, उपस्थित संगत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें