सहायक गन्ना कमिश्नर से मिला प्रतिनिधिमंडल
गुरदासपुर। जम्हूरी किसान सभा पंजाब गुरदासपुर का प्रतिनिधिमंडल सहायक गन्ना कमिश्नर को मिला। इसमें बड़ी संख्या में संबंधित गन्ना उत्पादक किसान शामिल हुए। उनकी अगुवाई रघुबीर सिंह पकीवां प्रादेशिक संयुक्त सचिव, सुखदेव सिंह गोराया व दर्शन सिंह डेयरीवाल ने की। बैठक में सहायक गन्ना कमिश्नर ने बताया कि मुकेरियां चीनी मिल वालों ने गुरदासपुर का गन्ना लेने से इंकार कर दिया है और हम प्रयास कर रहे हैं कि पनियाड़ चीनी मिल दो दिन दोबारा चला दी जाए। इसके बाद संगठन के नेताओं ने मीटिंग कर निर्णय लिया कि यदि पनियाड़ मिल दोबारा नहीं चलाई जाती तो संगठन 7 मई को जीएमके कार्यालय समक्ष रोष प्रदर्शन करेगा। इस दौरान गुरमीत सिंह, हरजिंद्र सिंह, महिंद्र सिंह और निर्मल सिंह बोपाराय भी मौजूद थे।