फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या को हल करने के लिए बनाई योजना पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की समस्या को हल करने के लिए बनाई योजना पर चर्चा
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में मेयर ने किया बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को मेयर अनिल वासुदेवा की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। इसमें भाजपा के सभी पार्षदों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान शहर में पीने की पानी की समस्याओं को हल करने के लिए बनाई गई योजना पर विचार विमर्श किया गया। मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि नगर निगम ने पांच नई मोटरें अपने फंड से खरीद ली हैं और तैयार पड़ी 8 वाटर सप्लाइयों को बिजली कनेक्शन देने के लिए पावरकॉम को डेढ करोड़ रुपये भी जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में शहरवासियों को पीने वाले पानी के लिए समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए योजना बनाई गई है। इसके तहत प्रत्येक ट्यूबवेल पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी का वहां नाम और मोबाइल नंबर लिखा होना अनिवार्य किया जाएगा। उसे चेक करने की जिम्मेवारी चुने गए प्रतिनिधियों व निगम अधिकारियों की होगी। लोगों को पानी पर्याप्त मात्रा में मिले, इसके लिए जेई हरदीप की ड्यूटी तय की गई है। विपक्ष की ओर से बार-बार एफएंडसीसी (फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी) में भाजपा के कारपोरेटर और अपनी मर्जी से टेंडर पास करवाने की बात पर मेयर ने साफ करते हुए कहा कि जिसकी सरकार होती है कैबिनेट भी उसी का होता है। उन्होंने कहा कि कमेटी में चेयरमैन मेयर होता है और पांच चुने गए कारपोरेटर इसके सदस्य होते हैं। इसमें सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर व दो कारपोरेटर होते हैं।
विज्ञापन


फोटो 01, बैठक के दौरान जानकारी देते मेयर अनिल वासुदेवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें