बैैसाखी के उपलक्ष्य में करवाया कार्यक्रम
पठानकोट। विशाल डांस एकेडमी की ओर से डांस डायरेक्टर विशाल की अगुवाई में शिव पार्क माडल टाउन में बैसाखी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सूबे के सभ्याचार को संभाले रखने का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर कांग्रेस नेता आशीष विज और सुशील सैनी पहुंचे। वहीं कनवीनर सुरिंदर सिंह उर्फ मिंटू विशेष तौर पर उपस्थित हुए। एकेडमी के बच्चों की ओर से पंजाबी लोकनाच, भंगड़ा, गटका खेल करवाए गए। साथ ही कामेडी भी की गई। आशीष विज ने कहा कि विशाल डांस एकेडमी पठानकोट के युवाओं को मंच प्रदान करने का बहुत बढ़िया कार्य कर रही है। इस दौरान सुखदेव कुमार, इंदू, हरविंद्र सिंह, मोहित बहल, प्रशांत महाजन, अंतरिक्ष महाजन, मनप्रीत सिंह, जतिंद्र कुमार, आशुतोष शर्मा, कपिल ठाकुर, अश्वनी काला, नीरज, सौरभ कुमार, सन्नी और अनिल कुमार भी मौजूद थे।
फोटो 5, भांगड़ा की प्रस्तुति देते एकेडमी के बच्चे।