हार्दिक मिस्टर, श्रेया मिस फेयरवेल
पठानकोट। एबी कॉलेज के कामर्स विभाग ने सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। मुख्य मेहमान प्रिंसिपल डॉक्टर दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। विद्यार्थियों ने समूह गीत व नृत्य पेश किए। हार्दिक जैन को मिस्टर फेयरवेल, श्रेया को मिस फेयरवेल, राजेंद्र को मिस गार्जियस, राकेश, अनुभव को मिस्टर हैंडसम और सिमरन को मिस बहुमुखी चुना गया। इस मौके पर डॉ. वीके डोगरा , प्रोफेसर रविशंकर, प्रोफेसर वीएम सैनी, प्रोफेसर मुकेश महाजन, प्रोफेसर रवि रंजन मौजूद थे।
फोटो 08, चुने गए मिस व मिस्टर फेयरवेल।