फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी में धूमधाम से मनाएंगे प्रकाशोत्सव :- लौंगोवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी में धूमधाम से मनाएंगे प्रकाशोत्सव: लौंगोवाल
विज्ञापन

एसजीपीसी अध्यक्ष ने गुरुद्वारा बारठ साहिब में किया नई इमारतों का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब में एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने रविवार को नवनिर्मित इमारतों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही लाइब्रेरी व जोड़ा घर का नींव पत्थर भी रखा गया और साथ ही नवनिर्मित सरोवर का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में एसजीपीसी के सचिव डॉ. रुप सिंह, बाबा जगतार सिंह कार सेवा वाले, रतन सिंह जफरवाल व मैनेजर जगदीश सिंह बुट्टर ने विशेष तौर पर शिरकत की।
गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब के मैनेजर जगदीश सिंह बुट्टर ने बताया कि एसजीपीसी के अध्यक्षलौंगोवाल तपस्थान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक हुए। गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी भाई सुखराज सिंह ने लौंगोवाल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत दीवान हाल में आयोजित समागम में भाई करनैल सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब भाई खड़त सिंह के ढाडी जत्थे, भाई कुलवीर सिंह के कवियश्री जत्थे, प्रचारक अमरीक सिंह चिट्टी व प्रचारक रुपिंद्र कौर ने संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।
विज्ञापन

समागम के दौरान एसजीपीसी के अध्यक्ष ने संगत को संबोधन करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी पहली पातशाही ने सारी मानवता को किरत करने, नाम जपने व बांट के छकने का उपदेश दिया है। उन्होंने कहा कि साहिब श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव एसजीपीसी की ओर से सुल्तानपुर लोधी में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा धर्म प्रचार के लिए एसजीपीसी की ओर से धर्म प्रचार लहर शुरू की गई है, जिसके तहत अमृत संचार करके संगत को गुरु वाले बनाया जा रहा है। इस अवसर पर एसजीपीसी के सचिव डा. रुप सिंह व मैनेजर जगदीश सिंह बुट्टर ने अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल को दोशाला, सिरोपा व कृपाण भेंट करके सम्मानित भी किया। इलौगोवाल ने बाबा जगतार सिंह कार सेवा वालो को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जसपाल सिंह पाली, मैनेजर निशान सिंह, मैनेजर रणजीत सिंह, जत्थेदार सेवा सिंह, मलकीत सिंह संधू, इन्टरनैशनल पंथक दल के जिला अध्यक्ष करण मेहताब सिंह, मनप्रीत सिंह, हरसिमरनजीत सिंह, जनमजीत सिंह, हरदीप सिंह लमीनी, जत्थेदार गुरजीत सिंह, सुखपाल सिंह भगवानसर, गुरदीप सिंह गुलाटी, कुलदीप सिंह गुन्ना, जसप्रीत सिंह राणा, रविन्द्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें