फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 किलो भार वर्ग जूडो में अभिषेक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह जेएफआई जूडो कोचिंग सेंटर में मुकाबले
विज्ञापन

गुरदासपुर।
खेल विभाग की ओर से जिला खेल अधिकारी गुरलाल सिंह रियाड़ की अध्यक्षता में जूडो अंडर-17 (लड़के) के खेल मुकाबले शहीद भगत सिंह जेएफआई जूडो कोचिंग सेंटर गुरदासपुर में करवाए गए। इसमें खिलाड़ियों को मेडल प्रदान करते हुए सेंटर इंचार्ज अमरजीत शास्त्री ने खिलाड़ियों को लगन और मेहनत से जूडो खेलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 40 किलो भार वर्ग में साजन ने पहला, सुनील कुमार ने दूसरा, अभिनंदन और अमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 45 किलो भार वर्ग में राहुल ने पहला, लक्ष्य ने दूसरा और हर्षित गैंद और अंकुश डोगरा ने तीसरा, 50 किलो भार वर्ग में रोहित ने पहला, मनी शर्मा ने दूसरा, कर्ण नैयर व अमृतपाल सिंह ने तीसरा, 55 किलो भार वर्ग में अभिषेक ने पहला, रिशू ने दूसरा, जतिन व अमनप्रीत सिंह ने तीसरा, 60 किलो भार वर्ग में अभिषेक ने पहला, रोहित ने दूसरा कार्तिक शर्मा व जश्नप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। मौके पर जूडो कोच बटाला दिनेश कुमार, पीटीआई वरिंदर मोहन, जूडो कोच खेल विभाग पंजाब रवि कुमार शामिल थे।
विज्ञापन


18जीडीआरपी08 गुरदासपुर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित करते हुए अमरजीत शास्त्री व अन्य ।
2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें