फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच मोटरसाइकिल और खिलौना पिस्तौल सहित 4 काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस के तहत कैंटोनमेंट थाना की पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और एक खिलौना पिस्तौल बरामद की है। इनके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके खिलाफ कैंटोनमेंट थाना में केस दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी एडीसीपी सिटी-2 प्रभजोत सिंह विर्क ने दी। एडीसीपी सिटी-2 विर्क ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह की हिदायत के बाद कैंटोनमेंट थाने की पुलिस पार्टी ने 12 फरवरी को ए ब्लाक कैंट एरिया में रेलवे क्लब के पास नाकेबंदी की थी। इस दौरान छेहरटा के रछपाल सिंह उर्फ बिल्ला, बोपाराय गांव के जगराज सिंह उर्फ बबलू, छेहरटा कालोनी के जसबीर सिंह उर्फ सन्नी और छेहरटा के सौरव शर्मा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ काबू किया। पूछताछ के दौरान इनकी निशानदेही पर आरोपियों के कब्जे से तीन जाली नंबर प्लेट लगे स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक पल्सर, एक ट्विस्टर मोटरसाइकिल बरामद हुआ। एडीसीपी विर्क ने बताया कि इनके कब्जे से एक खिलौना पिस्तौल तथा एक दातर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के एक अन्य साथी छेहरटा के तोची उर्फ गोपी को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें