फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: कनाडा भेजने के नाम पर तीन दोस्तों से ठगे 36 लाख, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर तीन दोस्तों से 36 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इकोनॉमिक आफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) डीएसपी अश्वनी कुमार की ओर से मामले में की गई जांच के बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस ने राजासांसी में गली अच्छर सिंह निवासी जसपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी तथा पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल्ज रेगुलेशन एक्ट की धारा 13 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

गौरव शर्मा ने पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह को दी शिकायत में बताया कि राजासांसी की वार्ड नंबर 3, गली अच्छर सिंह निवासी जसपाल सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर उसके और उसके दो अन्य साथियों के साथ 36 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी की जांच दौरान बैंक अकाउंट व अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद सामने आया कि गौरव शर्मा और उसके दोस्त कर्ण मल्होत्रा तथा दीपक सहगल ने कनाडा जाने के लिए आरोपी को अलग-अलग समय के दौरान 36 लाख रुपये दिए। यह भी पता चला कि आरोपी जसपाल ने उक्त शिकायतकर्ता और उसके दोनों दोस्तों से उक्त पैसे लेने के बाद न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस लौटाए। जांच अधिकारी डीएसपी अश्विनी कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें