गुरदासपुर मुकेरियां रोड पर खर्च होंगे 8 करोड़: विधायक पाहड़ा
गुरदासपुर। हलका विधायक बरिंद्रमीत सिंह पाहड़ा ने बताया कि 8 करोड़ की लागत से गुरदासपुर मुकेरियां रोड का नवीनीकरण किया जा रहा है और इस पर बहुत जल्द कार्य शुरू किया जा रहा है। पाहड़ा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब, सुनील जाखड़ लोक सभा सदस्य गुरदासपुर व विजयइंद्र सिंह सिंगला पीडब्ल्यूडी मंत्री पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सड़क के नवीनीकरण से लोगों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी और यातायात अधिक आसान हो जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा भी उपस्थित थे।