फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर अनिल वासुदेवा ने ढाकी क्षेत्र का किया दौरान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर को पानी समेत कई समस्याएं बताईं
विज्ञापन

अनिल वासुदेवा ने किया ढाकी क्षेत्र का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट
मेयर अनिल वासुदेवा ने शनिवार को ढाकी क्षेत्र का दौरा किया। पार्षद भगवती व समूह मोहल्ला निवासियों के साथ मेयर को पानी समेत अन्य कई ओर समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। मेयर में जल्द समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
स्थानीय निवासी केडी शर्मा, बीडी चुघ व अन्य लोगों ने मेयर को बताया मोहल्ले में पीने के पानी की सप्लाई ठीक नहीं है। इससे पीने के पानी की हमेशा दिक्कत बनी रहती है। वहीं कुछ समय पहले लगाई गई गली में टाइलें भी टूटने लगी हैं। सबसे बड़ी समस्या ढाकी फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे एकत्रित होने वाला बरसात का पानी है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में ब्रिज के नीचे से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

मेयर अनिल वासुदेवा ने मोहल्ला निवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पीने के पानी की समस्या को हल करने के लिए ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई का समय बढ़ाया जाएगा, वहीं जरूरत पड़ी तो दूसरी सप्लाई से भी जहां पर पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ढाकी फ्लाई ओवर के नीचे जमा होते पानी की समस्या उनके ध्यान में हैं। उन्होंने इस संबंध में संबंधित हाइवे अथारिटी के अफसरों से बात की है, इस संबंध में शीघ्र ही जहां कदम उठाएं जाएंगे, वहीं यहां पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें