फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी की कार सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दरबार साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी की कार सेवा शुरू
विज्ञापन

जड़ेंगे ड्योढ़ी में रत्न, होगी सोने की कार सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
श्री दरबार साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार स्थित दर्शनी ड्योढ़ी के नवीनीकरण की कार सेवा मंगलवार को शुरू हो गई। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह व एसजीपीसी प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बंडूगर ने सिख पंथ से जुड़े कई बड़ी हस्तियों के साथ कार सेवा प्रारंभ की।
विज्ञापन

एसजीपीसी ने यह सेवा बाबा कश्मीर सिंह कार सेवा भूरी वालों को सौंपी है। कार सेवा के शुभारंभ में श्री दरबार साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी बलविंदर सिंह ने श्री आनंद साहिब का पाठ करके अरदास की। एसजीपीसी प्रधान बंडूगर ने बताया कार सेवा के दौरान दर्शनी ड्योढ़ी का नया फर्श लगाया जाएगा, दीवारों पर मीनाकारी होगी। छतों पर सोने की परतें लगेंगी। इसके अलावा गुंबद पर सोना जड़ेगा। नौ रत्न दर्शनी ड्योढ़ी पर लगाए जाएंगे। गुंबदों की मरम्मत का भी काम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कल एसजीपीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है, जिसके मद्देनजर एसजीपीसी सदस्यों के बीच गहमागहमी खूब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें