फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बाढ़ के दौरान प्रभावित हुए घरों की मरम्मत के लिए 80 परिवारों को 28 लाख बांटे

Sat, 05 Sep 2026 07:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। विधानसभा हलका गुरदासपुर में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। हल्का इंचार्ज रमन बहल ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हितों को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है।
बहल ने बताया कि अगस्त 2025 में गुरदासपुर शहर में भारी बारिश और बाढ़ से कई घरों को नुकसान पहुंचा था। उनकी टीम ने क्षतिग्रस्त घरों की पहचान कर प्रभावित परिवारों की जानकारी जुटाई थी। पंजाब सरकार ने पंजाब निर्माण योजना के तहत 80 प्रभावित परिवारों के लिए 28 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। शनिवार को लाइब्रेरी रोड स्थित कार्यालय में इन परिवारों को 35-35 हजार रुपये के चेक बांटे गए। यह सहायता राशि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को घरों की मरम्मत में सहायक होगी। इससे वे छतों, फर्श या अन्य नुकसान की मरम्मत करवा सकेंगे। बहल ने कहा कि मान सरकार कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रखती। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आग से नष्ट हुई सात दुकानों के प्रत्येक दुकानदार को 1-1 लाख रुपये की सहायता का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन

सरकार का जनहितैषी दृष्टिकोण
रमन बहल ने कहा कि आप सरकार आम लोगों की सरकार है। इसका मकसद केवल विकास कार्य करवाना ही नहीं बल्कि मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़ा होना भी है। उनकी राजनीति का उद्देश्य लोगों की सेवा, हलके का विकास और जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।
विज्ञापन

विकास और लोकहित के प्रोजेक्ट
बहल का मुख्य उद्देश्य लोकहित के प्रोजेक्ट लाना और लोगों के दुख-सुख में सहायक होना है। वे गुरदासपुर हलके को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाना चाहते हैं। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन सहकारी कृषि विकास बैंक लिमिटेड गुरदासपुर अश्वनी कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें