फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: नशे के ओवरडोज से 25 वर्षीय युवक हरदीप सिंह की मौत, साल भर पहले हुई थी शादी

Wed, 16 Sep 2026 10:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरनतारन। राज्य में जारी नशा विरोधी अभियानों के बीच तरनतारन जिले के गांव चीमा कलां में नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से 25 वर्षीय युवक हरदीप सिंह की मौत हो गई। मृतक हरदीप मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था और उसकी शादी महज एक साल पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, निरबल सिंह का बेटा हरदीप लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। बुधवार शाम करीब 7 से 8 बजे उसने नशे का टीका लगाया, जिसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी पूजा और मां राजबीर कौर को छोड़ गया है। डीएसपी रवि शेर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें