फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्चीस करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने एक तस्कर को पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान पलविंदर सिंह निवासी गांव मंझ के रूप में हुई है। जबकि उसका दूसरा साथी गुरजीत सिंह निवासी गांव कक्कड़ के मौके से बाइक पर फरार हो गया।
विज्ञापन



आरोपी से पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 25 करोड़ रुपये की है। आरोपी के संबंध पाकिस्तान के कुख्यात तस्कर आबाद अली के साथ होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



स्पेशल आपरेशन सैल के एआईजी मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी को एक सूचना के आधार पर लोपोके चौंगावा रोड पर स्थित कोहाली नहर के पुल के पास नाका लगा कर गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से बाइक पर फरार होने में कामयाब हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी से की गई पूछताछ के दौरान सामने आया कि वह पिछले काफी समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में लगा हुआ है। उसके पाकिस्तान के कई तस्करों के साथ-साथ पंजाब और अमृतसर के भी कई तस्करों के साथ संबंध है। आरोपी से और भी पूछताछ करके इसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें