पति से पांच गुणा ज्यादा अमीर हैं जाखड़ की पत्नी सिल्विया
गुरदासपुर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान तथा गुरदासपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ की संपत्ति में डेढ़ साल में 44 लाख 66 हजार 563 रुपये का इजाफा हुआ है। इसी तरह उनकी पत्नी सिल्विया जाखड़ की संपत्ति में भी 56 लाख 16 हजार 503 रुपये का इजाफा हुआ है। सुनील जाखड़ ने अपने नामांकन के दौरान दिए गए हलफिया बयान में बताया कि उनके पास कुल 4 करोड़ 42 लाख 25 हजार 914 रुपये की चल अचल संपत्ति है। इसमें नकद 4 लाख 49 हजार रुपये, 1 करोड़ 23 लाख 17 हजार 748 रुपये की बैंक में जमा, एफडी, सेविंग इत्यादि, 20 लाख 9 हजार 133 रुपये के शेयर और फंड, 2 लाख 37 हजार रुपये के गहने, 3 लाख 71 हजार 345 रुपये लोन के रूप में दिए गए हैं। इसी तरह 2 करोड़ 23 लाख 67 हजार 188 रुपये की पुश्तैनी खेती की जमीन, 2 लाख रुपये की कामर्शियल जायदाद, 62 लाख 74 हजार 500 रुपये का रिहायशी जायदाद है। सुनील जाखड़ की पत्नी सिल्विया के पास कुल 20 करोड़ 75 लाख 36 हजार 787 रुपए की संपत्ति है।