फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की बदतर हालत को लेकर मोहल्ला निवासी प्रशासन के खिलाफ भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की खस्ता हालत पर भड़के लोग
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने सड़क के बीच बांस लगाकर रास्ता बंद करके की नारेबाजी
48 घंटों के अंदर सड़क की हालत में सुधार न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कादियां चुंगी के पास रहने वाले लोगों ने विश्वामित्र सेखड़ी मार्ग पर बनी सड़क की बदतर हालत को लेकर प्रशासन के खिलाफ बुधवार को अपनी भड़ास निकाली। गुस्साए मोहल्ला निवासियों ने सड़क के बीच बांस लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सिविल प्रशासन को चेतावनी भी दे डाली कि अगर आने वाले 48 घंटों के अंदर-अंदर क्षेत्र में बंद पड़ा सीवरेज न खोलकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू न किया तो वह पक्के तौर धरने पर बैठकर हाईवे जाम कर देंगे।
विज्ञापन

बटाला की कादियां चुंगी के रहने वाले राजेश, राज, मुश्ताक मसीह, प्रेम मसीह, राजा, सुनील ने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज का पानी इकट्ठा होने की वजह से सड़क की बुरी हालत हो गई है। सीवरेज का सारा गंदा पानी सड़क पर खड़ा रहता है। इसकी वजह से सड़क में गड्ढे पड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी मार्ग में कई स्कूल और शनि मंदिर है। सड़क खराब होने की वजह से कई बार छात्र गिरकर चोटिल हो चुके हैं। कई बार सड़क बनाने और सीवरेज को ठीक करने का आश्वासन दिया गया है लेकिन अब तक सड़क का पहले जैसे बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के बीच सीवरेज ठीक न करके सड़क का निर्माण न हुआ तो पक्के तौर पर जालंधर रोड जाम कर दिया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी बटाला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


फोटो- 02जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला की कादियां चुंगी के सामने बांस लगाकर रास्ता बंद करने के बाद खस्ता हालत सड़क को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें