फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलानौर व डेरा बाबा नानक में दूध व दूध पदार्थों के 34 सैम्पल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध और दूध से बने पदार्थों के 34 सैंपल भरे
विज्ञापन

गुरदासपुर। कस्बा कलानौर व डेरा बाबा नानक में सेहत विभाग की ओर से डेयरियों व करियाना की दुकानों पर दूध व दूध से बने पदार्थों के 34 सैंपल भरे गए।
डीसी विपुल उज्जवल ने बताया कि मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत लोगों को खाने योग्य पदार्थों की सुरक्षा के बारे में जागरूक करना और खुराक सुरक्षा कानून को असरदार ढंग से लागू किया जा रहा है। इसी के तहत सेहत विभाग की ओर से डेयरियों की चेकिंग की जा रही है। मंगलवार को डा.सुधीर जिला सेहत अधिकारी टीम की ओर से सैंपल भरे गए। डा.सुधीर ने बताया कि डेरा बाबा नानक में 6 किलो बर्फी नष्ट की गई। दोनों कस्बों में दूध के 21 व दूध पदार्थों के 13 सैंपल भरने के बाद सील करके विश्लेषण करने के लिए सरकारी लैबोरेटरी में भेज दिए गए हैं। सैंपलों के परिणाम आने के बाद उपरांत किसी भी तरह की मिलावटखोरी साबित होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

04जीडीआर3-फूड टैसटिंग वैन के साथ टीम डेरा बाबा नानक में नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें