फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने किया नशा छुडाओं केंद्र का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने किया नशा छुड़ाओं केंद्र का दौरा
विज्ञापन

नशा ग्रस्त लोगो को किए जा रहे इलाज संबंधी जानकारी हासिल की
गुरदासपुर। डिप्टी कमिश्नर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने नशा छुड़ाओ व पुनर्वास केंद्र और सिविल अस्पताल का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सेहत विभाग की ओर से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के अलावा नशा छुड़ाओ केंद्र में नशा ग्रस्त लोगों के किए जा रहे इलाज के संबंध में जानकारी हासिल की।
डीसी ने जिला नशा छुड़ाओ केंद्र में नशा ग्रस्त मरीजों के साथ बातचीत की और उनका हौसले बढ़ाते हुए कहा कि वह नशे के खिलाफ लड़े और इसे छोड़ने का प्रण करे। उन्होंने कहा कि नशे के कारण परिवार खत्म हो रहे है। इस मौके पर उन्होंने नौजवानों के साथ आए उनके अभिभावकों के साथ भी बातचीत की और कहा कि वह अपने बच्चों को इस बीमारी से बचाएं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से नशे को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और जो लोग नशे का व्यापार करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से डेपो मुहिम के तहत लोगों को नशे के बुरे प्रभावों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है और जो लोग किसी कारण इस बीमारी के जाल में फंस गए है, उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, ताकि लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला नशा छुड़ाओ केंद्र में नशा ग्रस्त लोगों का इलाज किया जा रहा है और उन्हें दोबारा नई जिंदगी व्यतीत करने के काबिल बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि वह इस बीमारी के खिलाफ मिल कर संघर्ष करें और जो लोग इस बीमारी का शिकार हो गए है, उन्हें इस केंद्र में भेजा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाब सरकार की ओर से मिशन तंदुरुस्त पंजाब मुहिम शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य लोग तंदुरुस्त जीवन व्यतीत करे और नशे से दूर रहे। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति व खुशहाली के लिए हमें सहयोग करने की जरूरत है। इस मौके पर सिविल अस्पताल का निरीक्षण भी किया गया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं संबंध में जायजा भी लिया। उन्होंने सेहत अधिकारियों को अस्पताल कांप्लेक्स में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर सकत्तर सिंह बल एसडीएम, डॉ. किशन चंद सिविल सर्जन, डॉ. विजय कुमार एसएमओ व डॉ. वरिंदर मोहन आदि मौजूद थे।
फोटो 04जीडीआर5-दाखिल मरीजों का हालचाल जानते डीसी गुरलवलीन सिंह ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें