फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबी कालेज में गणित विभाग ने किया विदाई समरोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनामिका मिस और चंद्रशेखर बने मिस्टर फेयरवेल
विज्ञापन

पठानकोट। एबी कॉलेज के गणित विभाग की ओर से आर्यभट्ट सोसाइटी की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रिंसिपल डॉ. दिनेश शर्मा बतौर मुुख्य अतिथि मौजूद थे। समारोह में सर्वप्रथम प्रिंसिपल डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना पेश की। एमएससी के विद्यार्थियों ने संगीत लोकगीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शिवानी और नेहा का नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। प्रिंसिपल डॉ. दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अनामिका को मिस और चंद्रशेखर को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सीमा गुलाटी, नेहा शर्मा व अन्य मौजूद थे।
फोटो 06, विदाई समारोह के दौरान कालेज सदस्य व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें