फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तीन हलको से 12 ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन हलकों से 12 ने दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन

गुरदासपुर। जिले के अधीन नगर काउंसिल दीनानगर के वार्ड नंबर 7, गुरदासपुर से वार्ड नंबर 22 और फतेहगढ़ चूड़िया हलके के वार्ड नंबर 1 के उपचुनाव में कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। यह जानकारी डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी गुरलवलीन सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि दीनानगर के वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस की ओर से आशा कुमारी और नरेश, भाजपा से कृष्णा देवी व पिंकी, गुरदासपुर के वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस की सुनीता और निर्मल शर्मा, अकाली दल से मनप्रीत कौर व इंद्रजीत कौर और फतेहगढ़ चूड़िया के वार्ड नंबर 1 से अकाली दल से शरनजीत कौर, परमजीत कौर, कांग्रेस की मनदीप कौर और सुरजीत कौर ने अपना नामांकन भरा। नामांकन की पड़ताल 15 फरवरी को होगी और इसे वापस लेने की तारीख 16 फरवरी तक होगी। इस तरह चुनाव 24 फरवरी को होगा। वोटिंग सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें