फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक पनीर फैक्ट्री मामले पर शिवसेना ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंथेटिक पनीर फैक्टरी मामले पर शिवसेना ने जताई चिंता
विज्ञापन

प्रशासन से की फैक्टरी मालिक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शिवसेना पंजाब के उत्तर भारत के चेयरमैन सतीश महाजन ने सोमवार सियाली रोड स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की। इसमें बीते दिनों गुरदासपुर में पठानकोट वासी एक व्यक्ति की फैक्टरी में सिंथेटिक पनीर बरामद होने के बाद गहरी चिंता जताई गई। शिव सेना ने फैक्टरी मालिक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रशासन की कार्रवाई को ढीला बताते हुए भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

सतीश महाजन ने कहा कि चंद पैसों की खातिर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति आतंकवादी जैसे हैं। इनके साथ वैसी ही सजा का प्रावधान होना चाहिए। प्रशासन ने उक्त फैक्टरी मालिक की पठानकोट स्थित डेयरी में छापामारी करने में देरी कर दी। गुरदासपुर में पनीर फैक्टरी में केमिकल मिलने के बाद जिला प्रशासन को यहां पर तुरंत कार्रवाई करने चाहिए थी, लेकिन प्रशासन ने इसमें देरी कर दी। इससे न तो डेयरी से कोई केमिकल जब्त किया जा सके और न हीं कोई अन्य कार्रवाई हो पाई। इस मौके पर बलजीत सिंह, गुलाम भट्टी, रिशू, राकेश सिह, दिनेश मल्होत्रा, राजन, रवि व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो :04, शिवसेना पंजाब के सदस्य फैक्ट्री मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें