गुरदासपुर में भी भाजपा का प्रदर्शन
गुरदासपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की। इस दौरान पंजाब सरकार के नाम पर डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू को एक मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान कैप्टन सरकार की ओर से चुनाव के दौरान किए चुनावी वादे पूरा न करने के खिलाफ रोष जताया गया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि कैप्टन सरकार को दस महीने का समय पूरा हो चुका है, मगर इन महीनों में हर फ्रंट पर पंजाब की हालत बदतर होती चली गई। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने चुनाव में वादा किया था, अगर उनकी सरकार बनती है तो सबसे पहले वह देश के किसानों का पूरा कर्जा माफ करेंगे। इस दौरान जिला महासचिव राजन गोयल, मंडल प्रधान प्रवीण कुमार, विजय शर्मा, जोगिंदर सिंह छीना, ज्योति, पुरुषोत्तम, राजन स्याल, संदीप ठाकुर, योगेश शर्मा, बिंदिया, परमजीत कौर, रणजीत सिंह, दविंदर घुग्गी और चुनी लाल मौजूद थे।
16जीडीआरपी03 गुरदासपुर डीसी कार्यालय के समक्ष धरना देते भाजपा ।
3