शिक्षा मंत्री के नाम पर बीपीईओ को सौंपा ज्ञापन
ब्रिज कोर्स करवाने वाले पत्र को तुरंत रद्द करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
साझा अध्यापक मोर्चा के आह्वान पर गर्वनमेंट टीचर्स यूनियन ने प्राइमरी शिक्षकों को जबरदस्ती ब्रिज कोर्स करवाने वाले जारी पत्र को तुरंत रद्द करने की मांग की है। जीटीयू बटाला के अध्यक्ष कमल डब्ब और गुरप्रीत रंगीलपुर की अगुवाई में वीरवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बटाला-1 राजीव कमल को शिक्षा मंत्री पंजाब के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
उक्त अध्यापक नेताओं ने बताया कि शिक्षा विभाग में ईटीटी की पोस्टों पर काम कर रहे बीएड अध्यापकों का 6 माह का ब्रिज कोर्स करवाने के लिए पंजाब सरकार ने जो पत्र जारी किया है, वह तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। उक्त नेताओं ने कहा कि 2001 से लेकर अब तक विभाग में ईटीटी के पद पर काम करते बीएड शिक्षकों का बहुत अनुभव हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ईटीटी पदों पर काम कर रहे बीएड अध्यापकों को इन कोर्स से छूट दी जाए। इस दौरान संजीव वर्मा, विशाल, रविंदरपाल सिंह, पंकज, कुलदीप मलिक, रशपाल कुमार, क्लर्क निर्मल सिंह और वरिंदर कौर रंधावा भी मौजूद थे। वहीं शैक्षिक विशेषज्ञों के अनुसार यह ब्रिज कोर्स आरटीआई एक्ट 2009 के अनुसार यह कोर्स केवल उन्हीं शिक्षकों का करना बनता है, जो 23 अगस्त 2010 के बाद विभाग में भर्ती हुए हैं।
फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बीपीईओ बटाला -01 को ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षक यूनियन के नेता।