फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, नहीं खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, नहीं खिली धूप
विज्ञापन

सोमवार सुबह तड़के से दोपहर तक रुक-रुककर होती रही बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सोमवार सुबह तड़के करीब चार बजे से ही शहर में शुरू हुई बारिश के कारण सूर्य देव के दर्शन नसीब नहीं हो सके। बारिश के कारण जहां ठिठुरन बढ़ी। वहीं बादल छाये रहने से धूप भी नहीं खिली। देर दोपहर तक बारिश रुक-रुककर होती रही।
इस सर्दी की शहर में यह दूसरी बारिश है। हालांकि कुछ हफ्ते पहले ही हुई पहली बारिश में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई थी। लेकिन सोमवार को सुबह काफी देर तक बारिश हुई। इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश चाहे इतनी मूसलाधार नहीं थी। लेकिन बारिश ने लोगों को बढ़ती ठंड में और भी ज्यादा ठंडक महसूस करवा दी। हाथों में छाते लिये गर्म कपड़ों से खुद को पूरी तरह ढक कर जाते लोग सड़कों पर देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट मैच हुआ स्थगित
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से करवाये जा रहे क्रिसमस क्रिकेट कप के नौवें दिन खेला जाने वाला क्रिकेट मैच स्थगित कर दिया गया। क्लब के प्रेस सचिव व सीनियर अंपायर संजय सरीन ने बताया कि सुबह हुई बारिश के कारण पिच और मैदान गीला हो चुका था। दोपहर के समय खेला जाने वाला मैच बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मैच से पहले अम्पायरों ने पिच का मुआयना किया था। लेकिन पिच की हालत मैच खेलने लायक नहीं थी। जिसके बाद मैच स्थगित कर दिया गया। अब यह मैच मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें