फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लंगर की सेवा की, फिर छका लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन के मेयर ने पहले लंगर की सेवा की, फिर छका लंगर
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब के मॉडल को चूमा, झुककर किया परिक्रमा को नमन
श्रद्धालु बनकर टेका माथा, बर्तन घर में की सेवा, ब्लू स्टार के देखे निशान
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
लंदन के मेयर सादिक खान ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में श्रद्धालु बनकर पहुंचे। भले ही उनके लिए वीवीआईपी इंतजाम थे लेकिन उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ जहां पहले लंगर की सेवा की वहीं बाद में लंगर छका। बर्तन घर की सेवा करते हुए उन्होंने एसजीपीसी के सदस्यों से जानकारी ली कि यहां पर कितने श्रद्धालुओं के लिए रोजाना लंगर तैयार किया जाता है। यही नहीं उन्होंने ब्लू स्टार के दौरान चली गोलियों के निशान भी देखे। एसजीपीसी द्वारा दिए श्री दरबार साहिब के मॉडल को श्रद्धा के साथ चूमा, परिक्रमा करने से पहले झुककर उन्होंने नमन किया।
सादिक खान पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे तो वो एक टक देखते रह गए। संगत के साथ जब वह लंगर छक रहे थे तो बगल बैठे एसजीपीसी सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका के साथ बीच-बीच में श्री दरबार साहिब को लेकर बातचीत करते हुए जानकारी ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादिक खान करीब 45 मिनट श्री दरबार साहिब रहे। श्री दरबार साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे यहां आने का सुअवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मैं भारत और पाकिस्तान में संयुक्त तौर पर दौरे पर हूं और भारत-पाकिस्तान के साथ-साथ ब्रिटिश हुकूमत के बीच बेहतर तालमेल व व्यापार बढ़े यह मेरे दौरे का मकसद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें