फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का ज्यादा सेवन करने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक नशा करने से युवक की मौत
विज्ञापन

इलाके में सरेआम बिक रही है जहरीली शराब और अन्य नशे
नशा बेचने वालों की सूचना दें, बख्शा नहीं जाएगा: एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना पुराना शाला अधीन पड़ते गांव नौशहरा बहादुर में नशे के ज्यादा सेवन के चलते एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय निवासियों के आरोप है कि इस क्षेत्र में नशे की रोकथाम नही हुई। इलाके में सरेआम जहरीली शराब और अन्य नशे बेचे जा रहे है। घरों में शराब बनाकर बेची जा रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
मृतक की पहचान संदीप सैनी उर्फ बब्बू पुत्र काबूल सिंह सैनी के रुप में हुई। पिता काबूल सिंह के मुताबिक बेटा संदीप शनिवार शाम को घर से बाहर गया था और देर रात तक वापस घर नही आया। पड़ोसी महिलाओं के सुबह संदीप घर के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इस पर महिलाओं ने घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे मृत पाया। पुलिस ने बताया संदीप के पिता काबूल सिंह के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता ने अधिक नशा करने से बेटे संदीप की मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी स्वर्णदीप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नशा बेचने के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों को अपील करते हुए कहा कि वह अपने इलाके में तस्करों संबंधी सीधा उन्हें अवगत करवाए। किसी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें