फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकिल टकराने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इमारत से बाइक टकराने पर युवक की मौत
विज्ञापन

गुरदासपुर। पुराने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की इमारत से बाइक टकराने पर युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अजय सिंह निवासी गांव बरनाला पठानकोट में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में कार्यरत था। शाम के वक्त मोटर साइकिल पर गुरदासपुर के पंचायत भवन से गुरु नानक पार्क की ओर जा रहा था। रास्ते में पड़ते पुराने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की इमारत अंधेरे के चलते उसे दिखायी नहीं दी और बाइक इमारत से टकरा गई। सिर में चोट लगने के कारण वह काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। किसी राहगीर की नजर उस पर पड़ी तो उसने पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया। जब तक पुलिस और एंबुलेंस पहुंची, वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने उसकी तलाशी की तो उससे आधार कार्ड से उसकी पहचान पता चली। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें