फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलर स्केटिंग 500 मीटर में इन-लाइन में शिविका ने प्रथम, समायरा रही रनरअप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में विद्यार्थियों दिखाया हुनर
विज्ञापन

जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने आयोजित की प्रतियोगिता
18 विद्यालयों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने अध्यक्ष हरविन्द्र स्याल, महासचिव कोच भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में रेहमा इंटरनेश्नल स्कूल में 8वीं जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सीए विवेक मल्होत्रा, रेहमा इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजर मिस्टर जॉय ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जिला के 18 स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
अंडर-8 से 12 वर्ग के 500 मीटर में क्वाड में परमिंद्र सिंह ने प्रथम, तनव सिंह ने द्वितीय, राजवीर सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के इन-लाइन वर्ग में रमनप्रीत सिंह ने प्रथम, प्रयांशु ने द्वितीय, किंग स्याल ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-8 से 12 वर्ग के 500 मीटर में इन-लाइन में शिविका ने प्रथम, समायरा ने द्वितीय, अंशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों के इन-लाइन के 1000 मीटर में रणवीर प्रथम, चैतन्य द्वितीय, नमन तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों के क्वाड रिंक-टू में क्रिशव ने प्रथम, समर्थ ने द्वितीय, साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कियों के रिंक फॉर इन-लाइन में भूमिका ने प्रथम, दानवीं ने द्वितीय, विनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के रिंक फाइव इन-लाइन में शिविका ने प्रथम, समायरा ने द्वितीय, अंशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-12-16 वर्ग लड़कों के क्वाड में रिंक वन में मेहर ने प्रथम, महक ने द्वितीय, नवजेत ने तृतीय स्थान पाया। रिंक फॉर इन लाइन में सोनम ने प्रथम, साजन प्रीत ने द्वितीय, कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिंक टू क्वाड गर्ल्ज में पूजन ने प्रथम, हरगुण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के रिंक टू क्वाड में आकाश ने प्रथम, तन्मय ने द्वितीय, उज्यंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कों के रिंक फाइव इन लाइन में हितेश ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय, मानिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 वर्ग में लड़कों के क्वाड में साहिल अरोड़ा ने प्रथम, शोभित ने द्वितीय, आयुश महाजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने बताया एसोसिएशन प्रत्येक वर्ष प्रतियोगिता कराता है। इस मौके पर रिम्पू, साहिल अरोड़ा, शोभित अरोड़ा, गुरकरण सिंह, स्पर्श महाजन, आयुश महाजन, टोनू, रोहित शर्मा, वरिन्द्र भनोट, प्रदीप शर्मा, इकबाल सिंह, नरेश, पुनीत कौर मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें