फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी कमान के सेना प्रमुख सुरिंद्र सिंह पहुंचे पठानकोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी कमांड के सेना प्रमुख पहुंचे पठानकोट
विज्ञापन

पठानकोट सेक्टर के अधीन नियंत्रण रेखा का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
भारतीय सेना के पश्चिमी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंद्र सिंह सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को पठानकोट पहुंचे। इस दौरान सेना प्रमुख ने पठानकोट सेक्टर के अधीन आती नियंत्रण रेखा का दौरा किया। राइजिंग स्टार के जनरल अफसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल के मोहन की ओर से इलाके की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा उपायों की जानकारी सेना प्रमुख को दी गई। इस दौरान सेना प्रमुख ने पठानकोट सेक्टर में सेना की ओर से की तैयारी की समीक्षा की। साथ ही सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने इलाके की सभी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत कर उनके उच्च स्तर के मनोबल की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें