फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तेज रफ्तार बाइक को बोलेरो वाहन ने मारी टक्कर, चाची और भतीजे की मौके पर हुई मौत

Sat, 22 Nov 2025 07:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में भतीजे और चाची की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा अजनाला क्षेत्र में गांव बोया वाला के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय  लवप्रीत सिंह और 42 साल की सतिंदर कौर को तौर पर हुई है। दोनों घर से दवाई लेने के लिए निकले थे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार चाची और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिस कारण यह हादसा हुआ। टक्कर लगते ही बाइक सवार दूर जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय और तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें