फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravnit Singh Murder Case: हिमाचल से गिरफ्तार हुए दो आरोपी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब पुलिस ने किया खुलासा

Thu, 01 May 2025 07:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

गैंगवार में रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिमाचल प्रदेश के मनाली से गिरफ्तार किया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
गैंगस्टर सोनू मोटा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के काठियां वाला बाजार में दो दिन पहले हुई गैंगवार में रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर पुलिस के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी अभिराज सिंह उर्फ अभि और उसके साथी राहुल कुमार उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


दोनों आरोपी मनाली से गिरफ्तार 

दोनों आरोपियों को हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित भूतनाथ मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों वारदात को अंजाम देकर हिमाचल भाग गए थे।  कमिश्नर ने बताया कि आरोपी अभिराज सिंह के पिता गुरदीप पहलवान की हत्या कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गैंग द्वारा की गई थी। सोनू मोटा पर आरोप है कि उसने गुरदीप पहलवान की रेकी की थी, जिससे नाराज होकर अभिराज ने बदला लेने के लिए सोनू मोटा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी हिमाचल भाग गए थे, जिन्हें अब अमृतसर लाया जा रहा है। 

इसी बीच, थाना सदर क्षेत्र के विजय नगर में हुई एक महिला की हत्या के मामले में भी पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक 30 अप्रैल को आरोपी तिक्षण सूद ने लूट की नीयत से अपने दोस्त अंकुर महाजन के घर में घुसकर पहले करीब 80 हजार रुपये की नकदी लूटी और फिर अंकुर की मां सुनीता की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी लुधियाना भाग गया था, जिसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मामलों में अमृतसर पुलिस की तत्परता और गंभीर जांच की सराहना की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Amritsar Firing: गैंगस्टर सोनू मोटा की गोलियां मारकर हत्या, बदमाशों ने तंग गली में वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें