संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान के भारत के साथ क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 53 हजार और 600 रुपये बरामद किए हैं। यह जानकारी डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने दी।
डीसीपी ने दड़े-सट्टे में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर देहाती पुलिस जिला के गांव सैदपुरा निवासी कुलविंदर सिंह और सुल्तानविंड रोड स्थित मेहर सिंह फैक्टरी निवासी हरविंदर सिंह के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बी डिवीजन थाना की पुलिस ने धोखाधड़ी, लॉटरी एक्ट, 13-3-67 के तहत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है।